फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एक इंटर कालेज में नकदी व सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा। चोरी की बढ़ती वारदातों पर शिकंजा कसने में पुलिस विफल साबित हो रही है। हफ्तेभर में तीन-चार स्कूलों में चोरी की घटनाओं के बाद मंगलवार की रात कस्बा स्थित इंटर कालेज में चोरों ने नगदी समेत हजारों का सामान पार कर दिया। हमेशा की तरह तहरीर लेकर पुलिस चुप बैठ गई है। घटनाओं से नाराज लोगों ने गश्ती पुलिस की सुस्त कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

मलवां विकास खंड के बाबा वन बिहारी इंटर कालेज मौहार में मंगलवार रात चोरी हुई। दफ्तर का ताला तोड़कर अलमारी में रखा लैपटॉप, इनवर्टर, छात्रों की जमा फीस करीब 13070 रुपये लेकर चोर फरार हो गए। यही नहीं चोरों ने ठंड लगने पर दरवाजे व अलमारी पर लगे पर्दों को जलाकर गर्माहट लेने का काम किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य आलोक कुमार ने बताया कि चोरों ने लगभग 50 हजार रुपये का नुकसान किया है। पुलिस चौकी में तहरीर दे दी गई है। चौकी प्रभारी सुमित देव पांडे का कहना है कि मौके का निरीक्षण कर जांच की जा रही है।
बता दें कि तीन चोरों ने सोमवार की रात शिवराजपुर प्राथमिक विद्यालय, मंगलवार रात कोरसम के दो प्राथमिक विद्यालयों में चोरी की थी। चोरों ने यहां से गैस सिलिंडर सहित हजारों का मिडडे-मील का सामान पार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें