फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ ने किसानों को पुआल न जलाने के दिए संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयीपुर। ब्लाक सभागार में बीडीओ गोपीनाथ पाठक ने किसानों की बैठक की। खेत में पुआल जलाने से होने वाले नुकसान बताए। साथ ही गोवंश को न छोड़ने का संदेश दिया।
विज्ञापन

बीडीओ गोपीनाथ पाठक ने कहा कि खेत में फसलों के अवशेष को न जलाएं। इन अवशेष को खेतों में जोताई कर दें, इससे खाद तैयार करें। पुआल जलाने से प्रदूषण फैल रहा है। इससे वातावरण दूषित हो रहा है। उन्होंने कहा कि पालतू गोवंश को अन्ना न छोड़ें। कोई किसान गोवंश को अन्ना करता है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी हेमंत सिंह, शिवनंदन सिंह, मनीष सोनकर, विजयीपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पितंबर पासवान, अमनी प्रधान प्रतिनिधि हिंदलाल यादव, सिलमी प्रधान प्रतिनिधि मुरलीधर मौर्य, शुभम गुप्ता, राकेश सिंह, मोहन सिंह, रमेश त्रिवेदी, लेखराम, छोटेलाल पासवान, पिंटू सिंह, आशीष कुमार, नरेश पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें