फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी तरीके से हथियाई जमीन को सुरक्षित करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। क्षेत्र के खैरई गांव में फर्जी तरीके से हथियाई गई करीब 125 बीघे सुरक्षित जमीन को एसडीएम ने वाद के जरिए फिर से ग्राम पंचायत के अधिकार में निहित कर दिया है। राजस्व टीम को अवैध कब्जा हटाने और जमीन को सुरक्षित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

गांव की तालाबी, वन विभाग, बंजर और खेल के मैदान की सवा सौ बीघे जमीन को तत्कालीन लेखपाल व राजस्व कर्मियों की सांठगांठ से गांव के 150 लोगों के नाम जमीन दर्ज हो गई थी। तब से यह लोग इस जमीन में खेती कर रहे थे। गांव के इब्राहिम ने इसकी शिकायत एसडीएम के यहां दर्ज कराई थी। शासकीय अधिवक्ता हनुमान सिंह ने अभिलेखों की जांच करने के बाद वाद दाखिल किया था। एसडीएम विजय शंकर तिवारी ने सुनवाई की। अखिलेख प्रस्तुत न कर पाने पर वाद खारिज कर दिया। एसडीएम ने बताया कि तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व टीम मौके पर जाकर जमीन को सुरक्षित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें