फतेहपुर। मलवां थाने के भरसवां गांव में एक किसान की मौत हो गई। परिजनों ने सर्प डंसने से मौत होने की सूचना दी, जबकि पोस्टमार्टम में फांसी से मौत होने की पुष्टि हुई है।
भरसवां निवासी रामकृपाल के बेटे जगराम (45) के शव का पुलिस ने गले में निशान देख पोस्टमार्टम कराया। छोटे भाई अतिबल ने थाने में दी गई तहरीर में सर्प के डंसने से मौत होने की सूचना दी थी। पुलिस ने जब गले में
निशान देखा तो उसे शक हो गया। पूछने के बाद भी परिजन अपनी बात पर अड़े थे। पुलिस ने पंचनामा में गले में निशान होने का जिक्र कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से मौत निकली। अतिबल ने बताया कि बड़े भाई
गुरुवार की शाम खेत में पानी लगाने गए थे। शाम को जब खाना खाने नहीं आए तो वह खेत गया। वहां पर घासफूस के पास भाई मरणासन्न अवस्था में पड़े थे। जिला अस्पताल लेकर आए तो डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर
दिया। थानाध्यक्ष राजू सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गर्दन में रस्सी कसने का निशान साफ दिख रहा था। अब रिपोर्ट केे मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। परिजन इस बात को क्यों छिपा रहे, इसकी भी जांच होगी।