फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहन के विवाद में रिवाल्वर सटाकर वकील को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के वर्मा चौराहे इलाके में रविवार शाम सहन के विवाद में अधिवक्ता से विवाद हो गया। आरोप है कि दबंगों ने रिवाल्वर से धमकाते हुए वकील की पिटाई कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर वकील का मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन

वर्मा तिराहा निवासी योगेंद्र पाल सिंह सीनियर वकील हैं। वह घर में निर्माण करा रहे हैं। उनके पड़ोसी वीरेंद्र सिंह रिटायर्ड स्टेशन मास्टर हैं। योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पड़ोसी वीरेंद्र सिंह और उनका परिवार सहन के विवाद की
खुन्नस मानता है। इसी खुन्नस में शाम को विवाद करने लगा। उन पर वीरेंद्र सिंह और उनका बेटा अतुल सिंह ने हमला कर दिया। मारपीट के दौरान अतुल ने लाइसेंसी रिवाल्वर सटाकर जान से मारने की धमकी है। कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें