फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने लाठी भांज बकरा मंडी हटाई दूसरी जगह हुई संचालित

विज्ञापन
crime - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। नउवाबाग हाईवे पर संचालित बकरा मंडी को शनिवार भोर पहर पुलिस ने लाठी पटक कर हटवा दिया। कुछ देर बाद इसी जगह से करीब दो किलोमीटर दूरी पर नई मंडी सज गई। दोनों पक्ष कागजातों में अपने को मंडी का मालिक बता रहे हैं। पुलिस प्रशासन नई मंडी में असहाय नजर आया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज निवासी गुुलाम जाफर दशकों से हाते में बकरा मंडी संचालित करते थे। एक साल पहले जाम की समस्या को लेकर डीएम के आदेश पर मंडी हटवाई गई थी। मंडी का नवीनीकरण गुलाम
जाफर की नउवाबाग स्थित जमीन पर किए जाने का परमीशन हुआ था। नउवाबाग में जाम की समस्या पैदा हुई। एक हफ्ते पहले पुलिस पहुंची थी। काफी बवाल भी हुआ। बवाल में गुलाम जाफर समेत सात लोगों पर
विज्ञापन

एफआईआर दर्ज की गई थी। गुलाम जाफर ने बताया कि उनकी निजी नउवाबाग स्थित जमीन में तत्कालीन डीएम के निर्देश पर एसडीएम प्रेमप्रकाश तिवारी ने दो जनवरी को लिखापढ़ी में आदेश जारी किया था। मंडी की जगह
बदले जाने पर हश्शाम, धर्मेंद्र, जितेंद्र प्रताप सिंह, सैयद जफर हुसैन की ओर से आवेदन किया गया था। इनका आदेश 29 नंवबर 2018 को हुआ था। आपत्ति जताने पर तीन जनवरी को 2019 को आदेश कैंसिल हो गया।
उधर, हश्शाम ने बताया कि मंडी के संचालन का आदेश प्रशासन से मिला है। प्रशासन के आदेश पर ही संचालन किया जा रहा है। हालांकि वह आदेश नहीं दिखा सके।
सदर एसडीएम प्रमोद झा ने बताया कि दूसरी मंडी संचालित हुई है तो वह बिल्कुल अवैध होगी। उनके संज्ञान में दूसरी मंडी के संचालन की जानकारी नहीं है। उनकी ओर कोई आदेश भी नहीं दिया गया है। नउवाबाग बाजार से
जाम की समस्या पैदा हो रही थी। शिकायत आने पर बाजार मालिक गुलाम जाफर चार पांच बार पक्ष रखने के लिए बुुलाया था लेकिन वह नहीं आए। पुलिस को मंडी हटवाने के निर्देेश दिए गए थे। कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की गई है।
हाईवे से जुड़ी जमीन पर नई बकरमंडी का बाजार सजाया गया है। बाजार मालिक पक्ष की करीब दो बीघा जमीन है। इसी जमीन से जुड़ी शहर के मुराइनटोला निवासी अनीता देवी की आठ बीघा जमीन है। अनीता देवी ने
एसडीएम और पुलिस से मामले की शिकायत की है। अनीता का आरोप है कि उसकी जमीन में जबरन ट्रक और मवेशी उतारे गए हैं। अवैध तरीके से जमीन में बाजार लगाया गया है। एसडीएम प्रमोद झा ने बताया कि महिला की शिकायत आई है। उस पर कार्रवाई की जाएगी।
ट्रक से कुचल कर बाइक सवार की मौत
- दो महिलाएं घायल, सिर में चोट बनी नब्ज थमने की वजह
अमर उजाला ब्यूरो
थरियांव। पश्चिमी बाईपास पर शुक्रवार देर शाम ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल हुए। बाइक चालक युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घायल दो महिलाओं का उपचार हो रहा है।
थाना क्षेत्र के रमवां निवासी रामभवन पाल का बेटा सर्वेश कुमार(22) बाइक से रिश्तेदारी की दो महिलाओं को लेकर ननिहाल जयसिंहपुर जा रहा था। पश्चिमी बाईपास के पास बाइक मोड़ा तभी पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ। जिला अस्पताल से उसे कानपुर रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी सांसें थम गईं। परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर गांव आए। यहां कोहराम मच गया। बाकी दोनों महिलाएं उछलकर खंती में गिरने से मामूली रूप से जख्मी हुई थी। सर्वेश कुमार मजदूरी करता था। उससे छोटे भाई गोलू, भोलू, शोलू और बहनें लालती, मालती है। भाई बहनों और मां राजरानी का रो रोकर हाल बेहाल है। थानेदार संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि मौके पर बाइक सवार का हेलमेट नहीं मिला था। सिर में ज्यादा चोट को मौत की वजह माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें