फतेहपुर। जिले में सक्रिय टप्पेबाजों के गैंग के एक शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मादक पदार्थ और तमंचा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी का गैंग जेल में बना था। गैंग के बाकी बदमाशों की तलाश में पुलिस ने कई संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी है। आरोपी पकड़ से दूर हैं।
बाकरगंज चौकी इंचार्ज बिपिन कुमार यादव और स्पेशल टीम की संयुक्त कार्रवाई में लखनऊ बाईपास चौराहे पर गुरुवार को टप्पेबाज को गिरफ्तार किया गया। कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी सलमान उर्फ छोटू मूलरूप से बकेवर थाने के सराय बकेवर का निवासी है। वह मलवां थाने के कुंवरपुर ओखरा गांव में कई साल से
रहता है। आरोपी के पास से एक बैग में डेढ़ किलो गांजा और तमंचा बरामद हुआ है। आरोपी पहले भी कई टप्पेबाजी की घटनाएं कर चुका है। इसने जेल में ही अपना गैंग तैयार किया। इसके बाद बाहर आकर बैंक में आरोपी और उसके साथी लोगों के साथ टप्पेबाजी की घटनाएं करते हैं। तीन घटनाएं कबूल की है। आरोपी को जेल भेजा गया है।