फतेहपुर। दरोगा के खाते से साइबर क्रिमिनलों ने दो लाख दस हजार रुपये पार कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। शहर के वीआईपी रोड तांबेश्वर नगर इलाका निवासी रामराखन कनौजिया मध्यप्रदेश के इंदौर के धार जिले में सब इंस्पेक्टर हैं। उनका परिवार शहर में रहता है। सब इंस्पेक्टर ने बताया कि उनकी पत्नी पांच सितंबर को एसबीआई बैंक सिविल लाइन के एटीएम में रुपये निकालने गई थी। एटीएम बूथ पर पहले से एक व्यक्ति मौजूद था। उसने अचानक एटीएम छीन लिया। विरोध करने पर लौटा दिया। अचानक नौ सितंबर से खाते से 12 सितंबर तक लगातार रुपये निकाले गए। इस दौरान करीब दो लाख दस हजार रुपये निकाले गए हैं। बैंक से जानकारी में पता चला कि आईसीआई बैंक के एटीएम से रुपये निकाले गए हैं। कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि बैंक से फुटेज निकाल कर मामले की जांच शुरू की जाएगी।