फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी करने वाले अंर्तजनपदीय गिरोह के दो चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी/बकेवर। चोरी की घटनाएं करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से सोने-चांदी के जेवर, नगदी, चोरी करने के उपकरण, तमंचा आदि बरामद हुआ है। पुलिस ने इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बिंदकी इंस्पेक्टर रवींद्र श्रीवास्तव ने बकेवर पुलिस के साथ शुक्रवार सुबह खजुहा रोड नहर पुल के पास से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने 11 हजार 500 रुपये नगद, सोने व चांदी के जेवरात, एक तमंचा व कारतूस बरामद किया है। पूछताछ में उनकी पहचान शत्रुघन पटेल निवासी इसेपुर थाना बकेवर व लालराम निवासी टिकमापुर थाना सजेती कानपुर नगर के रूप में हुई।
बिंदकी कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि इन लोगों ने अपना गिरोह बना रखा है और उसमें कई लोग शामिल हैं। जो अलग-अलग जनपदों में घटनाएं करते हैं। इनके द्वारा बिंदकी कस्बे के ललौली रोड निवासी हर्षित गुप्ता के घर 28 मार्च को ताला तोड़कर चोरी की गई थी। इसके साथ ही बकेवर थानाक्षेत्र के मोहदीपुर में चोरी की गई थी। कानपुर, कानपुर देहात व आसपास के जिलों में घटनाएं भी इन्होंने की हैं। दोनों को न्यायालय ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें