फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा कन्स्ट्रक्शन के मालिक मनीष ने तोड़ा दम, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। तीन जून की रात पत्थरकटा चौराहे पर लहूलुहान मिले श्रद्धा कंस्ट्रक्शन के मालिक मनीष तिवारी की शुक्रवार रात कानपुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह घटना के दिन से ही कानपुर में भर्ती थी। डॉक्टर ने भी परिजनों को जवाब दे दिया था।
विज्ञापन

खागा कोतवाली के ब्राम्हणपुर गांव निवासी मनीष तिवारी (35) फतेहपुर के शगुन नगर वीआईपी रोड पर किराए पर परिवार सहित रहते थे और श्रद्धा कंस्ट्रक्शन के नाम से उन्होंने कंपनी खोल रखी थी। मनीष शुरूआत में बिजली विभाग से जुड़े उपकरणों की ठेकेदारी करते थे और मौजूदा समय में वह हाईवे निर्माण कर रही कंपनी पीएनसी से जुड़े थे। मनीष ने कम उम्र में ही करोड़ों का कारोबार खड़ा कर लिया था।
तीन जून की रात वह अपनी इनोवा कार में साले अनुज शुक्ला निवासी गदाई मोहल्ला थाना खागा व अनुज के दोस्त गौरव अग्निहोत्री के साथ थे। इस दौरान वह संदिग्ध हालात में घायल हो गए। सिर पर गंभीर चोटें लगी थीं। रात करीब एक बजे वह पुलिस को चौराहे पर लहूलुहान मिले थे। उस समय उनके साथ अनुज शुक्ला भी थे। परिजनों ने उन्हें कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा रखा था।
विज्ञापन

प्रकरण में मनीष के पिता उमाशंकर तिवारी ने अज्ञात के खिलाफ फतेहपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। शुक्रवार रात इलाज के दौरान मनीष तिवारी की मौत हो गई। यह देख परिजन बिलख पड़े। शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव ब्राम्हणपुर गांव लाया गया। जहां उनका अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें