फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। घर में घुसकर एक युवक ने युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मामला बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। युवती की मां तीन दिन पहले किसी काम से मायके गई थी। युवती घर में अपने छोटे भाई के साथ थी।
छह जून की रात युवती आंगन में सो रही थी। उसका छोटा भाई घर के बाहर लेटा था। युवती का आरोप है कि रात करीब 11 बजे राहुल नाम का युवक आंगन में छत से कूदकर पहुंचा और गलत हरकत करने लगा। उसने शोर मचाया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और मोबाइल छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

युवती ने मां को घटना की जानकारी दी। युवती की ओर से आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें