फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 जून को 21 बटुकों का होगा सामूहिक उपनयन संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सनातन धर्म प्रचार मंच की हरिहरगंज के पतांजलि विद्यालय में बैठक हुई। इसमें सामूहिक उपनयन संस्कार कराए जाने की तैयारियों पर चर्चा की गई। मंच के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी बांटी गई।
विज्ञापन

पं. दुर्गादत्त शास्त्री ने कहा कि 17 जून को सामूहिक उपनयन संस्कार कराया जाएगा। इसमें मंत्रोच्चारण के विधि विधान से पूजा कराई जाएगी और 21 बटुकों का उपनयन संस्कार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण पिछले साल से सामूहिक कार्यक्रम नहीं हो पाए हैं।
अब संक्रमण का असर कम हुआ है। इसलिए सनातन धर्म प्रचार मंच की ओर से निर्णय लिया गया है कि सामूहिक उपनयन संस्कार कराया जाएगा। महामारी के दौरान आर्थिक संकट से जूझ रहे समाज के लोगों को सामूहिक उपनयन संस्कार में आर्थिक बोझ से राहत मिलेगी। इस मौके पर बीपी पांडेय, पुत्तन बाजपेई, प्रेमशंकर मिश्र, शोभा सिंह, रामशरण अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें