फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। साइबर ठग ने एक युवती के खाते से 21 हजार रुपये उड़ा दिए। युवती के फोन पर जब पैसे कट जाने का मैसेज आया तो वह अवाक रह गई। तुरंत अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर युवती ने तहरीर दी। युवती ने बताया कि उसने यह पैसे कोचिंग पढ़ाकर जोड़े थे और बीएड की फीस जमा करनी थी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर गांव निवासी मूलचंद की पुत्री रश्मि देवी का बैंक खाता बैंक ऑफ बड़ौदा की बिंदकी शाखा में है। उस खाते का इस्तेमाल वह ऑनलाइन एप गूगल पे के माध्यम से भी करती है। मंगलवार को सुबह उसके पास एक फोन आया, जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति ने कैशबैक मिलने की बात कहते हुए उसके मोबाइल पर एक लिंक भेजा। लिंक में पेमेंट के ऑप्शन पर क्लिक करते ही।
उसके खाते से 21 हजार रुपये कट गए। फोन पर पैसे कट जाने का जब मैसेज आया तो युवती के पैरों तले जमीन खिसक गई। अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर युवती ने शिकायत दर्ज कराई है। युवती ने बताया कि उसने यह पैसे कोचिंग पढ़ा कर कमाए थे और बीएड की फीस जमा करने के लिए रखे थे। कोतवाल आशुतोष सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। सर्विलांस के माध्यम से ठग का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें