फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व ब्लाक प्रमुख के भतीजे को मतदान केंद्र के बाहर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हसवा। मतदान केंद्र रामपुर के पास हसवा के पूर्व ब्लाक प्रमुख के भतीजे को कुछ लोगों ने घेर लिया और उसे जमकर पीटा। मारपीट में उसका सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक के पिता की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। घायल का फतेहपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

थरियांव थानाक्षेत्र के इमादपुर गांव निवासी राजेंद्र सिंह यादव, हसवां के पूर्व ब्लाक प्रमुख इंद्रसेन यादव के सगे भाई है। राजेंद्र सिंह के पुत्र दलवीर सिंह, सोमवार की सुबह मतदान करने के लिए मतदान केंद्र रामपुर जा रहा था।
जैसे ही वह मतदान केंद्र के नजदीक पहुंचा तो वहां पर मौजूद जगरूप सिंह, राजू उर्फ छोटू, प्रदीप, भूप सिंह, राजकिशोर, अतुल व महेंद्र सिंह ने डंडा, लाठी व असलहे के साथ उसे घेर लिया और हमला कर पिटाई कर दी। हमले में दलवीर सिंह गंभीर रूप से घायल होकर गिर गए। स्थानीय लोगों ने बीचबचाव कर उसकी जान बचाई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को बुलाकर अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे फतेहपुर भेजा गया।
विज्ञापन

पुलिस ने राजेंद्र सिंह यादव की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ बलवा व हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं इस प्रकरण में आरोपी भूप सिंह की पत्नी रेखा देवी की ओर से दलवीर सिंह उर्फ कल्लू, राजेंद्र सिंह व बलवीर सिंह के खिलाफ सोमवार को मारपीट करने, गाली देने व उसके कपड़े फाड़ देने का आरोप लगाते हुए शिकायत की गई थी।
इंस्पेक्टर थरियांव नंदलाल सिंह ने बताया कि हमले में दलवीर सिंह घायल हुए हैं। इसमें सात लोगों के खिलाफ मुकदमा हुआ है। आरोपियों में भूप सिंह भी है। इस कारण उनकी पत्नी अब पेशबंदी करते हुए अफसरों के यहां शिकायत कर रही है। जबकि उनके साथ कोई घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें