फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 कुंतल छह किलोग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। रांची से दिल्ली जा रहा गांजा पुलिस ने पकड़ा है। प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर गुरुवार को एक ट्रक में बोरियों में भरा 12 क्विंटल छह किलोग्राम गांजा मिला है। मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी भागने में सफल रहा। पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में इसका खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शासन से पुलिस टीम को एक लाख रुपये का ईनाम मिला है।
विज्ञापन

गुरुवार रात सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सत्येंद्र सिंह और स्वॉट टीम प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने टीम के साथ लोधीगंज बाईपास पर घेराबंदी कर एक ट्रक को रोका। पुलिस को गाड़ी में एक व्यक्ति उज्जवल तिवारी निवासी राजोगढ़ी थाना लेस्लीगंज जिला पलामू, झारखंड मिला। उसका एक साथी विश्वनाथ तिवारी निवासी झारखंड भाग निकला।
पुलिस ने ट्रक की जांच की तो अंदर 40 बोरियों के बीच में 12 क्विंटल छह किलो गांजा रखा मिला। पूछताछ में उज्जवल तिवारी ने बताया कि ट्रक संजय सिंह का है। गांजा भुवनेश्वर से रांची लाया गया था। रांची से गाड़ी लेकर वह दिल्ली जा रहा था। इसकी कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये है। गाड़ी दिल्ली पहुंचाने पर उसे 30 हजार रुपये मिलने थे। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि अपर मुख्य सचिव गृह द्वारा पुलिस टीम को एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें