फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैगनआर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। चांदपुर थानाक्षेत्र के पूरनपुर गांव के समीप सोमवार की शाम कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

चांदपुर थाने के देवचली गांव निवासी महेश यादव (45) पुत्र जयराम यादव बिना हेलमेट लगाए बाइक से जहानाबाद गया था। शाम करीब साढ़े सात बजे गांव जा रहा था। महेश जैसे ही पूरनपुर गांव के समीप पहुंचा, तो सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से भिड़ंत हो गई, जिसमें महेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को सीएचसी जहानाबाद लाई, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कार को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें