फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भू माफियाओं ने कब्रिस्तान की जमीन पर बना डाली पक्की सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर में प्लाटिंग करने वालों ने नियमों को ही हवा में उड़ा दिए। कब्रिस्तान की जमीन पर डामर सड़क बना दी। मामले की जानकारी हुई तो लोगों को ने विरोध जताया और इसकी सूचना तहसील के अफसरों को दी।
विज्ञापन

कानूनगो ने जांच की तो पाया कि सड़क का हिस्सा कब्रिस्तान की जमीन पर भी है। कानूनगो की तहरीर पर पुलिस ने सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है।
कानूनगो रघुराज ने बताया कि उत्तरी हाईवे किनारे बाईपास पर कब्रिस्तान की जमीन है। जमीन के पीछे परवेज हुसैन निवासी 312 डिफेंस कालोनी जाजमऊ कानपुर व इमरान खान निवासी 89 आबूनगर की जमीन है। यह दोनों प्लाटिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसके लिए इन्होंने जो सड़क बनाई उसमें कब्रिस्तान की जमीन भी दबा ली। पता चला है कि सड़क का निर्माण इमरान खान ने कराया है। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें