फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायालय कर्मी के बड़े भाई की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्लीपुर। फतेहपुर एसीजेएम कोर्ट के कर्मचारी के बड़े भाई की सड़क हादसे में शुक्रवार की देर रात मौत हो गई। जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सौंरा इलाके में बाइक के गिरने से हुआ। तेज रफ्तार बाइक एक पत्थर से टकराई, जिससे यह हादसा हुआ। घायल ने एंबुलेंस चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जालौन जनपद के बैरई थाना कालपी निवासी अनिल श्रीवास्तव (50) पुत्र कैलाश श्रीवास्तव के छोटे भाई मनीष श्रीवास्तव फतेहपुर एसीजेएम कोर्ट में कर्मचारी हैं। शुक्रवार की रात अनिल श्रीवास्तव अपने गांव बैरई से साथी प्रद्युम्न कुमार के साथ बाइक से फतेहपुर आ रहे थे। बाइक प्रद्युम्न चला रहे थे। बताया गया कि शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे जब वह सौंरा स्थित प्राइमरी स्कूल के पास पहुंचे तो बाइक अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे पर फिसल गई।
हादसे में अनिल श्रीवास्तव वहां पर रखे एक बड़े पत्थर से टकरा गए। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल प्रद्युम्न ने बताया कि उन्होंने हादसे के बाद एंबुलेंस बुलाई। लेकिन पुलिस केस की बात कहकर चालक ने दोनों को ले जाने से मना कर दिया।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। जब तक पुलिस मौके पर आती, अनिल श्रीवास्तव की सांसे थम चुकी थीं। सूचना पर चौकी इंचार्ज औद्योगिक क्षेत्र विपिन यादव मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। प्रद्युम्न का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें