फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक वर्कशॉप में मैनेजर को पीटा, तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के नउवाबाग स्थित एक ट्रक कंपनी के वर्कशॉप में तोड़फोड़ कर मैनेजर की पिटाई की गई। मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने बलवा की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के शिवनगर मोहल्ला निवासी राकेश कुमार पाल नउवाबाग स्थित एक ट्रक कंपनी के वर्कशॉप में मैनेजर हैं। राकेश कुमार पाल ने बताया कुछ दिनों पहले मलवां के मलौनी गांव के सुशील कुमार पांडेय ट्रक का क्राउन बनाने के लिए आए थे।
गारंटी खत्म होने के कारण ट्रक का क्राउन कंपनी ने बनाने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर सुशील कुमार पांडेय, अतुल कुमार पांडेय, अजय कुमार पांडेय, विजय पांडेय व उनके दो अज्ञात साथी गुरुवार को वर्कशॉप पहुंचे। आरोपियों ने गाली गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन

विरोध करने पर मारपीट की और लोहे की रॉड से हमला किया। जान से मारने की धमकी दी। वर्कशॉप का सामान भी तोड़ दिया। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें