फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या का प्रयास, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। भाजपा नेता से मिलकर कार से घर आ रहे आरएसएस के सह खंड कार्यवाह पर बाइक सवार दो युवकों ने हमलाकर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं। एक गोली ड्राइवर साइड गेट के शीशे को तोड़ते हुए निकल गई। जबकि दो गोलियां निशाने पर नहीं लगीं। फायरिंग से कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खंदक में चली गई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने गाड़ी को खंदक से बाहर निकाला और सह खंड कार्यवाह को लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने बाइक सवार दो अज्ञात युवकों के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
देवमई ब्लाक के टिकरा गांव निवासी राघवेंद्र सिंह (35) राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में सह खंड कार्यवाह के पद पर हैं और करीब छह साल से संघ से जुड़े हुए हैं। बुधवार की रात वह हिम्मतपुर में रहने वाले भाजपा नेता बैजनाथ वर्मा से मिलकर कार से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

बकेवर थानाक्षेत्र के दुबेपुर मोड़ के पास रात करीब साढ़े दस बजे बाइक सवार दो लोग पीछे से आए। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने राघवेंद्र सिंह की कार गोली बरसानी शुरू कर दी। एक गोली गेट के शीशे को तोड़ती हुई निकल गई। इसके बाद हमलावरों ने दो फायर और किए, जो गाड़ी पर नहीं लगे। हमले के कारण कार अनियंत्रित होकर खंदक में चली गई।
यह देख हमलावर वहां से भाग निकले। राघवेंद्र सिंह की सूचना पर बकेवर पुलिस मौके पर पहुंची और उनकी कार को बाहर निकाला। उन्होंने पूरी घटना पुलिस को बताई। गुरुवार को राघवेंद्र सिंह की तहरीर पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इंस्पेक्टर बकेवर जयचंद्र भारती ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। हमलावरों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें