फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी चालक, दो साथियों सहित रिंद नदी में डूबे

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। जेसीबी धुलने के लिए रिंद नदी में पहुंचे तीन लोग डूब गए। हादसा जेसीबी का टायर फिसलने के कारण हुआ। तीन लोगों को नदी में डूबता देख मछुआरे तुरंत मौके पर पहुंचे और तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला। यह बात जेसीबी मालिक को पता चली तो वह क्रेन लेकर नदी किनारे पहुंचे और जेसीबी को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

जहानाबाद थानाक्षेत्र के न्योरी जलालपुर गांव निवासी गोविंद जेसीबी चालक है। वह अपने दो साथी अंकित व पिंटू निवासीगण कंजरन डेरा बेंता थाना बकेवर के साथ जेसीबी को धुलने के लिए जहानाबाद के पास रिंद नदी किनारे गया था। तीनों जेसीबी धुल रहे थे तो अचानक टायर फिसलने के कारण जेसीबी नदी में लुढ़कने लगी।
यह देख तीनों ने मशीन को बचाने का प्रयास किया लेकिन वह भी मशीन के साथ ही नदी में चले गए। शोरगुल सुनकर वहां मौजूद मछुआरों ने नदी में छलांग लगाई और डूब रहे तीनों लोगों को बाहर निकाला। जबकि जेसीबी नदी में डूब गई। यह बात जेसीबी मालिक वीरेंद्र सिंह गिहार निवासी बेंता को पता चली तो वह क्रेन लेकर मौके पर पहुंचे और जेसीबी को बाहर निकलवाया। इस दौरान नदी किनारे लोगों की भीड़ जमा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें