फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटर रीडिंग करने पहुंचे कर्मी को पीटकर मशीन तोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। हथगाम थानाक्षेत्र के दरियापुर गांव में बिजली बिल निकालने पहुंचे एक कर्मी को पीट दिया गया। उसकी रीडिंग मशीन को भी तोड़ दिया। आरोप है कि हमलावर ने 12 सौ रुपये भी छीन लिए। पीड़ित ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

हथगाम कस्बे के इंदिरा नगर निवासी मो. इमरान बिजली विभाग में संविदा पर मीटर रीडिंग का काम करता है। वह मंगलवार को दरियापुर गांव पहुंचा हुआ था। इमरान का आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति को मीटर रीडिंग के अनुसार बिल निकालकर दिया। मकान मालिक ने बिल गलत बताते हुए उसे संशोधित करने के लिए कहा।
जब उसने बिल संसोशन का काम उपकेंद्र में कराने के लिए कहा तो उससे गाली-गलौज करके मारपीट की गई। मीटर रीडिंग की मशीन तोड़ दी। इतना ही नहीं उसके पास रखे 12 सौ रुपये भी छीन लिए। वह अपनी जान बचाकर भाग निकला। प्रकरण की शिकायत थाने में की गई। इंस्पेक्टर हथगाम एके सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें