फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या के लिए वृद्घ को उकसाने में पांच पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। वृद्घ को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तलाकशुदा बहू समेत पांच के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जाफराबाद निवासी विनोद कुमार की शादी माया देवी पुत्री रामलाल निवासी अजगवां आकूपुर थाना थरियांव के साथ हुई थी। विनोद का आरोप है कि शादी के बाद से पत्नी और उसके परिवार के लोग प्रताड़ित करने लगे थे। तभी उसने कोर्ट में तलाक का मुकदमा दाखिल किया था।
मामले में उनके बीच एक फरवरी 2019 को संबंध विच्छेद हो गए। इसी खुन्नस में 22 मई 2019 को करीब 10 बजे पत्नी माया देवी और उसके परिजन दीपक, शिवकली समेत पांच लोग बोलेरो से घर आए थे। घर में घुसकर गाली गलौज की। पांच लाख रुपये की मांग की। इस दौरान अलमारी खोलकर दीपक ने चार हजार रुपये निकाले।
विज्ञापन

माया देवी ने दो दिन में पांच लाख रुपये नहीं देने पर परिवार को गंभीर मुकदमे में फंसा देने की धमकी दी थी। घटना से परिवार की बेइज्जती हुई। आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी बोलेरो में बैठकर भाग निकले। दूसरे दिन 23 मई 2019 को घटना से क्षुब्ध होकर पिता रामस्वरूप ने आत्महत्या कर ली। मामले की शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें