फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन के साक्ष्य निदेशक को भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। एनजीटी के आदेश के बाद भी अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर खनन निदेशक रोशन जैकब से शिकायत की गई है। अवैध खनन के वीडियो और कई साक्ष्य भी सोमवार को उपलब्ध कराएं गए हैं।
विज्ञापन

विकास पांडेय निवासी दक्षिणी गौतम नगर ंने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) से यमुना नदी की जलधारा बांध कर अढावल-11 में अवैध खनन की शिकायत की थी। कोर्ट ने दो माह के अंदर जांच कर रिपोर्ट देने के लिए प्रदूषण सुरक्षा बोर्ड एवं जिलाधिकारी को निर्देश दिया था।
शिकायतकर्ता की मौजूदगी में 18 फरवरी को जांच टीम मौके पर गई थी। बिना पैमाइश और जांच किए मामूली जुर्माना किया था। जांच वाले दिन सैकड़ों ओवरलोड गाड़ियां टीम के सामने से ही निकलती रहीं। बावजूद जांच टीम ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

विकास ने जीपीएस वीडियो जिला प्रशासन को उपलब्ध कराए थे। जिसमें स्पष्ट नजर आ रहा है कि धर्मकांटा व कैमरे नाम के लिए लगे हैं। जलधारा में हैवी मशीनें खनन में लगाई हैं। पर्यावरण की भारी क्षति हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें