फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी ने चौकी का तोड़ा कांच, गायब रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। रात को नशे की हालत में खागा पुलिस चौकी पहुंचे एक युवक ने दरवाजे पर लगे कांच को तोड़ दिया। हाथ से ही कांच तोड़ने से वह जख्मी भी हो गया। इस दौरान पुलिस वहां से गायब रही। सुबह जब पुलिस को घटना की जानकारी लगी तो वह युवक को खोजने में लग गई।
विज्ञापन

खागा बस अड्डे पर पुलिस चौकी है। चौकी के दरवाजे एल्युमीनियम के हैं और उसमें कांच लगे थे। शुक्रवार रात करीब 11 बजे नई बाजार का रहने वाला एक युवक शराब के नशे में वहां पहुंचा और उसने हाथों से चौकी के दरवाजे पर लगे कांच को तोड़ दिया। इस दौरान उसके एक हाथ में चोट भी लग गई। जब घटन हुई तब चौकी से पुलिस नदारद थी।
कुछ घंटे बाद जब पुलिस को इस हरकत का पता चला तो उसने युवक की खोजबीन शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने युवक को पकड़ भी लिया था। कस्बा इंचार्ज खागा आरके पांडेय ने बताया कि कांच तोड़ने की बात गलत है। सौंदर्यीकरण के तहत कांच बदलवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें