फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री जैकी डीजीपी से करेंगे चोरियों के खुलासे की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज। अष्टधातु मूर्तियों समेत कई चोरियों के मामलों के खुलासे के लिए डीजीपी से उच्चस्तरीय जांच की मांग की जाएगी। राज्यमंत्री जय कुमार जैकी ने चोरियों के लंबित मामलों की सूची तैयार की है। जैकी ने स्थानीय पुलिस को खुलासों में असफल माना है।
विज्ञापन

जाफरगंज थानाक्षेत्र के खोटिला गांव के मंदिर से 20 किलो की अष्टधातु की राधाकृष्ण की मूर्तियां आठ फरवरी को चोरी हुई थीं। मामला में लोगों ने जहानाबाद कैंप कार्यालय में शनिवार को कारागार राज्य मंत्री जय कुमार जैकी को अवगत कराया है।
राज्यमंत्री ने बताया कि 12 दिन बाद पुलिस खुलासे के नजदीक नहीं पहुंच सकी है। विधानसभा क्षेत्र के सभी थानेदार घटनाओं के खुलासों में असफल हैं। जिसमें अमौली के अशोक वर्मा के घर से 15 लाख की चोरी, चंदा साड़ी सेंटर से 75 लाख की चोरी, छोटे सिंह की मोबाइल शॉप से तीन लाख की चोरी, अनिल गुप्ता की बैट्री दुकान से चोरी, मुन्नू सिंह व बलराम सिंह के यहां से 10 लाख की चोरी, जहानाबाद दिनेश गुप्ता के घर से 10 लाख की चोरी, सुल्तानगढ़ के ब्रह्मदत्त शुक्ला के घर से 15 लाख की चोरी समेत 13 चोरियों की सूची बनाई है। जैकी ने बताया कि वारदातों क खुलासे के लिए डीजीपी से मिलकर मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें