फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर कंटेनर ट्रक से 22 गोवंश बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कल्यानपुर थानाक्षेत्र हाईवे पर मौहार गांव के पास गोवंश लदा कंटेनर शनिवार को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस की नाकेबंदी देखकर चालक और खलासी ट्रक छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने ट्रक मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पशु तस्करों का ट्रक आने की सूचना पर कल्यानपुर थाना प्रभारी अनूप सिंह ने मौहार हाईवे पर नाकेबंदी की। चौडगरा की ओर से ट्रक पहुंचा। पुलिस चेकिंग से आधा किलोमीटर पहले ही चालक ने ट्रक रोक लिया। पुलिस को देखते ही चालक खलासी कूदकर भाग निकले।
पुलिस ने कंटेनर का गेट खुलवाया। जिसमें ठूंसकर गोवंश भरे थे। चालक के भागने के कारण गोवंश कहां से कहां जा रहे थे इसका पता नहीं चला। शिवराजपुर नंदी गोशाला में ट्रक से 22 गोवंश उतारे गए। पुलिस ने कंटेनर को थाने में खड़ा कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें