फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट खेलते गेंद लगने से किशोर की जान गई

Sun, 01 Feb 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के आलमपुर नरही गांव निवासी जगतपाल का पुत्र अनुराग सिंह (16) उर्फ धुन्ना देवराज इंटर कालेज गंगापार का छात्र था। गांव में रविवार से क्रिकेट टूर्नामेंट होना था।
विज्ञापन


अनुराग अपने साथियों के साथ नरही स्थित मैदान पर प्रैक्टिस कर रहा था। खेल के दौरान तेज रफ्तार कैनवास की गेंद उसकी गर्दन के पिछले हिस्से में जा लगी।

मौके पर ही छात्र बेहोश होकर जमीन में गिर पड़ा। उसे देख साथी खिलाड़ियों में हड़कंप मच गया। छात्रों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे भिटौरा पीएचसी ले गये।

पीएचसी के डाक्टरों ने छात्र की हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डाक्टर एके सचान ने छात्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


डाक्टर ने बताया कि छात्र की रास्ते में ही मौत हो गई। गर्दन का पिछला हिस्सा बेहद नाजुक होता है। जहां पर चोट जानलेवा हो सकती है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकता है।

मृतक के बड़े भाई देवेंद्र ने बताया कि अनुराग को क्रिकेट का जुनून था। अक्सर क्रिकेट खेलने को लेकर घरवालों से डांट खाता था। डांट पड़ने के बदा भी उसकी आदत में सुधार नहीं आ रहा था। आज उसकी क्रिकेट ने उसकी जान ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें