जहानाबाद। कानपुर के घाटमपुर एक एक गांव में शनिवार को युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। युवक के थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी चाची से अवैध संबंध थे। इसका परिजन विरोध करते थे। चाचा को जानकारी होने पर बदनामी से बचने के लिए पंचायत बुलाई गई। इसमें उसे मजदूरी के लिए नासिक भेजने का फैसला हुआ। युवक नासिक जाने के बजाय बुआ के घर घाटमपुर पहुंच गया।
यहां उसने जहर खा लिया था। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। युवक के भाई ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया गया। इसके बाद आपसी सुलह से रविवार को शव का अंतिम संस्कार किया गया। थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि पक्षों ने पुलिस कार्रवाई न करने पर सहमति जताई है।