फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ब्लाको में कोरोना के लक्षण वाले 2265 लोग मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। विजयीपुर और ऐरायां ब्लाकों की सभी 120 ग्राम पंचायतों में निगरानी समितियों ने 2265 ऐसे लोग चिन्ह्ति किए हैं जिनमें कोरोना के लक्षण पाए गए हैं। इन समितियों में आशा बहू, आंगनबाड़ी और लेखपालों को शामिल किया गया है। कोरोना लक्षण से युक्त 2265 लोगों की जांच करवा कर सभी को दवा किट देकर कोरोना के नियमों को पालन करने को कहा है।
विज्ञापन

ऐरायां ब्लाक के पर्यवेक्षक अधिकारी एसडीएम प्रहलाद सिंह ने बताया कि ब्लाक की सभी 56 ग्राम पंचायतों में निगरानी समितियों से सर्वे कराया गया। 980 लोग कोरोना लक्षण वाले मिले। इनमें से 608 की जांच कराई गई। इन सभी को दवाइयां दी गई हैं। इसी प्रकार विजयीपुर ब्लाक के पर्यवेक्षण अधिकारी सदर तहसील के न्यायिक तहसीलदार शशिभूषण मिश्र ने बताया कि ब्लाक की 64 ग्राम पंचायतों में 1285 कोरोना लक्षण युक्त लोग मिले हैं। इनमें से 165 लोगों की आरआरटी टीम से जांच करवाई गई। रिपोर्ट निगेटिव थी। इसके बाद भी सभी को दवाइयां दी गई और कोरोना नियमो की जानकारी देकर पालन करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें