फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: नकली डीजल फिल्टर बेचने के आरोपी को कोर्ट ने दोषमुक्त किया

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। नकली डीजल फिल्टर बेचने के आरोप में एक दुकानदार को कोर्ट ने दोषमुक्त कर दिया है। औंग थाना क्षेत्र के औसेरी खेड़ा गांव निवासी रामस्वरूप केवट को यह राहत मिली है। माइक्रो मोटर इंडस्ट्री के इनवेस्टीगेटर विश्वनाथ प्रसाद ने कंपनी और पुलिस कर्मियों के साथ जांच की थी। उन्होंने चौडगरा क्षेत्र व आसपास की दुकानों की चेकिंग की। इस दौरान कई दुकानदारों समेत रामस्वरूप की दुकान से कंपनी के नकली फिल्टर बरामद हुए थे। नकली माल बेचने के आरोप में पुलिस ने इसी वर्ष 15 जून को आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान कंपनी रामस्वरूप के खिलाफ आरोप साबित नहीं कर पाई। इसी आधार पर कोर्ट ने रामस्वरूप को दोषमुक्त करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें