फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: हिम्मत और मेहनत से बदली जिंदगी, अब दूसरों के लिए बनीं मिसाल

विज्ञापन
फोटो-05-घर के निकट बने मछली टैंक के पास मौजूद रीता। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। कभी घर के चूल्हे-चौके तक सीमित रहने वालीं रीता देवी आज गांव की महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं। हथगांव ब्लॉक के अमलिहापाल गांव की रीता ने हिम्मत और मेहनत के बल पर अपनी किस्मत खुद लिखी है। छोटे कॉस्मेटिक व्यवसाय से शुरुआत कर अब वह मछली पालन के जरिये आर्थिक आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रहीं हैं।
विज्ञापन

रीता बताती हैं कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर थी। वर्ष 2016 में उन्होंने एनआरएलएम योजना के तहत गौरी माता स्वयं सहायता समूह से जुड़कर आजीविका सुधारने का संकल्प लिया।
सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत और प्रशिक्षण के दम पर समूह में आजीविका सखी के रूप में काम करते हुए उन्होंने कई महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

सितंबर 2025 में रीता ने बायो फ्लॉक तकनीक से मछली पालन शुरू किया। तेलियानी ब्लॉक में प्रशिक्षण लेने के बाद घर के सामने खाली जमीन पर टैंक बनवाकर करीब 4000 सिंधी मछलियों के बीज डाले। इसके लिए समूह से 60 हजार रुपये का ऋण लिया।
मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने हाल ही में नई तकनीक की जानकारी दी है। तीन माह बाद सर्वे के उपरांत उन्हें सब्सिडी मिलने की उम्मीद है। उनका कहना है कि अगर संकल्प मजबूत हो तो गांव की महिलाएं भी मेहनत के दम पर आत्मनिर्भर बन सकती हैं।

फोटो-05-घर के निकट बने मछली टैंक के पास मौजूद रीता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें