फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहे के दरवाजे में करंट उतरने से दंपति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनगंज में क्षेत्र के कमालपुर गांव में शनिवार दोपहर लोहे के दरवाजे पर करंट उतरने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। बचाने में पति की भी करंट की चपेट में आ गया। दोनों को गंभीर हालत में सीेएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कमालपुर गांव निवासी दिनेश शर्मा उर्फ दरोगा (43) की मूकबधिर पत्नी रूमा देवी (40) घर में लोहे के दरवाजे से टेक लगाकर खाना खा रही थी। बिजली का केबिल दरवाजे के पास कटा था। इसी केबिल से करंट दरवाजे में आ गया, जिसने रूमा देवी को अपनी चपेट में ले ले लिया। इसी दौरान दिनेश मौके पर आ गया और पत्नी को दरवाजे से चिपका देखकर बचाने की कोशिश करने लगा, तभी वह भी करंट की चपेट में आ गया।
कुछ देर बाद अन्य परिजन पहुंचे। वह लोग दोनों को गंभीर हालत में लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दिनेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। दिनेश का बड़ा भाई लवकुश और छोटे भाई कल्लू है। थाना प्रभारी निशिकांत राय ने बताया दंपति की मौत दरवाजे में करंट उतरने से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दिनेश मजदूरी करता था और नि:संतान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें