फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जीती जंग, मुस्कान लेकर लौटे घर

विज्ञापन
होम क्वारंटाइन के लिए भेजा गया मेडिकल स्टाफ व मरीज - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
कोरोना से जीती जंग, मुस्कान लेकर लौटे घर - छह मरीज व 25 मेडिकल स्टाफ को होम क्वारंटीन के लिए भेजा गया संवाद न्यूज एजेंसी। हसवा। एल वन कोविड अस्पताल थरियांव से 6 और मरीज कोरोना की जंग जीतकर घर के लिए विदा हुए। सभी होंठों पर मुस्कान व दिल में मजबूत हौसला लेकर गए। इनके साथ ही संक्रमित मरीजों का इलाज कर रहे 25 मेडिकल स्टाफ को होम क्वारंटीन के लिए उनके घर भेज दिया गया। कोविड अस्पताल थरियांव प्रभारी डॉ अनुपम सिंह ने बताया कि गुरुवार को छह लोगों को डिस्चार्ज किया गया। सभी लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सभी का दो दिन पहले सैंपल प्रयागराज भेजा गया था। सभी को घर भेजकर होम क्वारंटीन की हिदायत दी गयी है। एक हफ्ते बाद पुनः इनकी जांच भेजी जाएगी। इसके बाद यहां पर लगा 25 लोगों का मेडिकल स्टाफ भी होम क्वारंटीन के लिए भेजा गया। अस्पताल में नया स्टाफ बुलाया गया। अब नया स्टाफ मरीजों का इलाज व सुविधा मुहैया कराएगा। डा. अनुपम सिंह ने बताया कि कुल 45 लोग का इलाज हो चुका है। जिनमें 25 लोग ठीक होकर घर भेजे जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि चार मरीजों की रिपोर्ट प्रतीक्षारत है। कल रिपोर्ट आने की संभावना है। नेगेटिव आने पर इनको कल घर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें