जिले में सोमवार को कोरोना के पांच नए मामले सामने आए। यह कोरोना संक्रमित, 350 सैंपल का नतीजा रहे।
इस तरह से अब तक जिले में कोरोना से बीमार होने वाली संख्या 3473 हो चुकी है। गनीमत यही है कि रिकवर होने की दर बेहतर है।
अभी भी 6093 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। अभी तक इस संक्रमण से 3012 लोग जंग जीत चुके हैं। सोमवार सदर तहसील क्षेत्र के कमालीपुर एक और दौलतपुर से दो को कोरोना संक्रमण से ग्रसित पाया गया। खागा कस्बे से एक और बिंदकी तहसील क्षेत्र के नरैचा गांव से एक कोरोना मरीज निकला है।