ब्रेकर में बाइक उछलने से महिला की सोमवार शाम गिरने से मौत हो गई। थरियांव थाना क्षेत्र के रसूलपुर भभैंचा निवासी धनराज की पत्नी फूलमती (48) गाजीपुर थाना क्षेत्र के सेमरइया गांव मायके शादी समारोह में शामिल होने गई थी। वह भाई के बेटे बक्षराज के साथ शाम को घर लौट रही थी।
तभी गांव के मोड़ पर ब्रेकर मेें बाइक से उछल गई। उसके सिर में चोट लगने से मौत हो गई। महिला के बेटे पिंटू ने पुलिस को तहरीर दी है। महिला की तीन बेटियां है।