फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को बंद रहा टीकाकरण, आज होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। वैक्सीन की कमी के कारण रविवार को टीकाकरण बंद रहा। प्रशासन ने जबकि 16 केंद्रों में टीकाकरण की तैयारी की थी, लेकिन एक तरफ कम वैक्सीन दूसरी तरफ लॉकडाउन होने के चलते सुबह दस बजे सत्र शून्य कर दिया गया। उधर, शासन ने वैक्सीन की कमी पूरा करते हुए सात हजार डोज कौशांबी जिले से दिए जाने की संस्तुति की। शाम को एक वाहन वैक्सीन लाने के लिए कौशांबी रवाना किया गया। अब नई खेप सुबह सभी केंद्रों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि शासन ने रविवार को भी टीकाकरण के निर्देश दिए हैं, लेकिन इस रविवार को लॉकडाउन लागू हो गया, और वैक्सीन की भी कमी थी। इसके कारण सत्र शून्य कर दिया गया। सोमवार से पुन: टीकाकरण को रफ्तार दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में वैक्सीन मौजूद है, लेकिन जो 89 हजार लोग पहली डोज लगवा चुके हैं उनको दूसरी डोज देने के लिए बफर स्टाक तैयार किया गया है।
जिससे वह दूसरी डोज लगवा सकें। लेने आए तो उन्हें वैक्सीन का इंतजार न करना पड़े। शासन ने जिले के लिए कौशांबी से सात हजार वैक्सीन स्वीकृत की है। इसके लिए वाहन भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें