फतेहपुर। कोविड-19 का टीका पंजीयन के बाद ही लगेगा। इसके लिए पंजीकरण की अनिवार्यता जरूरी होगी।
पंजीकृत मोबाइल नंबर के माध्यम से वैक्सीनेशन और उसके निर्धारित समय के बारे में जानकारी शेयर की जाएगी। टीका जिसे लगेगा उसे क्यूआर आधारित कोड नंबर मोबाइल पर भेजा जाएगा।
जिले में कोरोना की वैक्सीन इसी पखवारे आने की उम्मीद हैं। करीब पांच लाख 20 हजार लोगों को यह टीका लगाया जाना है, क्योंकि आबादी का 30 से 40 प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य मानकर स्वास्थ्य विभाग काम कर रहा है। विभागीय तैयारियों के बीच टीका की चाहत रखने वालो को खुद से तैयार रहना होगा। टीका तभी लग पाएगा जब आनलाइन पंजीयन होगा।
कोरोना वैक्सीनेशन के लिए पंजीकरण के बाद सत्र स्थल व समय की जानकारी दी जाएगी। फोटो आईडी की उपयोगिता पंजीकरण और सत्यापन को जरूरी होगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. इश्तियाक अहमद ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण के बाद लाभार्थी को वैक्सीनेशन की नियत तिथि, स्थान और समय के बारे में मोबाइल पर एसएमएएस भेजा जाएगा। इतना ही नहीं कोरोना वैक्सीन की खुराक की जानकारी को भी लाभार्थी केक मोबाइल नंबर शेयर किया जाएगा।
कोरोना टीका का लाभ उठाने के लिए पंजीयन जरूरी होगा। बकायदा इसके लिए ऐप को डाउनलोड करना होगा। अभी विभागीय स्तर पर काम चल रहा है। नई गाइड लाइन का इंतजार किया जा रहा है।
- डॉ. गोपाल कुमार माहेश्वरी, सीएमओ