फतेहपुर। सोमवार को 13 नए कोरोना संक्रमित जिले में मिले हैं। इनमें चार बिंदकी क्षेत्र के हैं। इसी के साथ कोरोना मरीजों की संख्या अब 368 हो गई है।
जिला कोरोना सेल ने 26 व 27 जुलाई को जो सैंपल लेकर भेजे थे। उनमें 13 पॉजिटिव केस निकले हैं। जिसमें बिंदकी के जहानपुर की एक महिला, बिंदकी के कटरा मोहल्ले का एक व्यक्ति, बिंदकी के पुरानी बिंदकी मोहल्ले का एक व्यक्ति और खजुहा चौराहे का एक व्यक्ति संक्रमित निकला है।
बिंदकी तहसील के बुधौली गांव का एक व्यक्ति , हुसैनगंज कस्बे के नई बाजार का एक व्यक्ति, गाजीपुर सीएचसी का एक व्यक्ति और शहर क्षेत्र के नया कलेक्टर गंज मोहल्ले के दो पुरुष और चार महिलाएं संक्रमण की जद में आ गईं। डीएम संजीव सिंह ने बताया कि नए मामले निकलने के बाद प्रभावित बस्तियों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। बाहरी लोगों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। लोगों को घरों में ही रहने को कहा गया है और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए जवाबदेही तय की गई है।