फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 दिन में 18 हजार लोगों तक पहुंचा संक्रमण का लक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। संक्रमण की रफ्तार तेजी से आगे बढ़ रही है। पिछले आठ दिनों में 18 हजार से ज्यादा लोगों तक कोरोना संक्रमण अपनी पहुंच बना चुका है। इस बात की पुष्टि गांव-गांव और घर-घर कोरोना रोगियों को चिन्ह्ति करने निकलीं टीमों की रिपोर्ट कर रही है।
विज्ञापन

निगरानी समितियों की रिपोर्ट के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक 18 हजार से अधिक लोगों में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं। यह आंकड़े बताते हैं कि संक्रमण कितनी तेजी से लोगों को अपनी जद में लेता जा रहा है।
जिलाधिकारी अपूूर्वा दुबे के निर्देश पर निगरानी समितियां गांव-गांव सर्वे के लिए लगाई गई हैं। यह समितियों लोगों के घर-घर जाकर बाहर से लौटे प्रवासियों और उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रही हैं। परीक्षण के दौरान यदि किसी में लक्षण पाए जाते हैं तो उन्हें मेडिकल किट उपलब्ध कराई जाती है।
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्हें संक्रमण के खतरे से बाहर निकलने के लिए किस तरह से रहना है, इस संबंध में जानकारी दी जाती है। निगरानी समिति के सदस्य लक्षण वाले लोगों को 14 दिन परिवार से अलग रहने और सावधानी बरतने के सारे तरीके बताते हैं। इन समितियों ने पांच मई से 13 मई तक की सर्वे रिपोर्ट तैयार की है। जिसके मुताबिक, जनपद के समस्त 13 विकास खंडों में 18,356 लोग कोरोना के लक्षण की जद में आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें