फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2021 में सर्वाधिक 14 संक्रमित निकले ...

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में कोरोना की दूसरी लहर तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। सोमवार को 508 की आई जांच रिपोर्ट में 14 संक्रमित मिले हैं। एक दिन में संक्रमित मिलने वालों की यह संख्या इस साल की सबसे बड़ी है। अब जिले में सक्रिय केस बढ़कर 46 हो गए हैं। इनमें 36 कोरोना पॉजिटिव बीते पांच दिनों में सामने आए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को आई रिपोर्ट से स्वास्थ्य विभाग में खलबली है। नए केसों में रेलवे स्टेशन के समीप विजय नगर खागा में एक, कैनाल रोड खागा का एक, अमौली ब्लाक के रुसिया गांव में एक, भिटौरा ब्लाक के हुसैनगंज का एक, इसी ब्लाक के औढेरा गांव में एक, देवमई ब्लाक के घनश्यामपुर में एक, धाता ब्लाक के पटेलवापर कंधईकुवंन गांव में एक, शहर के अमरजई मदर सुहाग इंटर कालेज के समीप एक, तुराबअली का पुरवा शीतला मंदिर के पास एक, थरियांव में एक, सिविल लाइन न्यू एलआईसी का पास एक, जयराम नगर 50 नंबर गेट के पास की एक महिला, मलवां ब्लाक के सांवरा गांव में एक राइस मिल में एक व्यक्ति के कोरोना संक्रमित होने पुष्टि हुई है।
सीएमओ डा. गोपाल माहेश्वरी ने बढ़ते कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रोटोकाल का पालन करने की अपील की है। उन्होंने आम लोगों से आग्रह किया कि सभी लोग सामाजिक दूरी का पालन करने के साथ बार-बार साबुन से हाथ धोएं। मास्क जरूर लगाएं। सैनिटाइजर का उपयोग करें। कोई भी लक्षण पाए जाने पर तत्काल कोरोना की जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें