फतेहपुर। जिले में कोरोना की दूसरी लहर लगभग समाप्त हो गई है। रविवार को मिली 1577 जांच रिपोर्ट में सिर्फ एक व्यक्ति के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जिले के लिए यह अच्छी खबर है।
स्वास्थ्य विभाग अब तक कुल 180791 लोगों के कोरोना के नमूने जांच के लिए भेज चुका है। इनमें से174212 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। इनमें अब तक 6490 लोग संक्रमित हो चुके हैं, लेकिन वर्तमान में सिर्फ एक्टिव केस 24 हैं। रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने 1577 लोगों की जांच कराई, जिनमें सिर्फ एक व्यक्ति के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। संक्रमित अमौली ब्लाक के एक गांव का है। सीएमओ डॉ. गोपाल माहेश्वरी ने बताया कि जिलें कोरोना संक्रमण रोज घट रहा है।