बीईओ की बैठक लेते बीएसए विनय कुमार।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बीएसए विनय कुमार ने परिषदीय स्कूलों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारियों की समीक्षा की। शुक्रवार को दफ्तर में बीएसए ने सभी बीईओ को कक्षा पांच की उत्तर पुस्तिकाएं एनपीआरसी तथा कक्षा आठ की उत्तर पुस्तिकाएं एबीआरसी स्तर पर मूल्यांकन कराने के निर्देश दिए। बैठक में स्कूलों में वितरण के लिए आने वाले बर्तनों के सैंपल भी बीईओ को बांटे गए।
बैठक में अर्द्धवार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की सुचितापूर्ण तरीके से मूल्यांकन कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कक्षा दो, तीन, चार, छह, सात की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन स्कूल स्तर पर ही किया जाएगा।
बीएसए ने कहा कि मूल्यांकन प्रक्रिया का बीईओ निरीक्षण करेंगे और उसमें किसी तरह की कोई गड़बड़ी मिलने की सूचना उन्हें देंगे, जिससे मूल्यांकन में गड़बड़ी करने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। बैठक में बीईओ मुख्यालय राकेश सचान, पुष्पराज पटेल, मुक्तेश्वर गुप्ता, नाहिद इकबाल फारुकी आदि बीईओ मौजूद रहे।