फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा में ठंडक, दिन की धूप रही बेअसर

Wed, 23 Dec 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरी पहाड़ियों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। सर्दी से लोगों को राहत मिलते नहीं दिखाई दे रही है। मंगलवार को दिन की धूप का भी लोगों पर असर नहीं हुआ। सुबह से शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बच्चे ठंड में स्कूल जाते नजर आए। अस्पताल, बस अड्डा और रेलवे स्टेशन पर लोग कागज की आग से लोग ठंड दूर करते दिखाई दिए।
विज्ञापन


कोहरे से अभी लोगों को गनीमत मिली हुई है, लेकिन गलन इतनी हावी है कि दिनभर निकलने वाली धूप का असर भी बेअसर कर दिया है। अब लोगों की दिनचर्या प्रभावित होने लगी है।

न्यूनतम पारा छह डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है। जबकि अधिकतम 20 डिग्री रिकार्ड किया गया है। करीब एक पखवारे  से ठंड कहर ढा रही है। घरों में लोग हीटर जलाकर रजाइयों में दुबके हुए हैं।
विज्ञापन


बस और ट्रेनों  से यात्रा करने वाले मुसाफिर बस अड्डा और रेलवे स्टेशन को ठंड में ठिठुरते रहते हैं। लोगों को ठंड से बचने के लिए दुकानों में चाय का सहारा लेना पड़ रहा है। सदर अस्पताल में तीमारदार बाहर लगे अलाव से हाथ सेंक कर ठंड दूर करने की कोशिश करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें