फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सभी ब्लॉकों में जल्द हो पोषण वाटिका का निर्माण

Tue, 30 Jan 2024 03:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला स्तरीय पोषण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को सीडीओ पवन कुमार मीना की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने बाल विकास सेवा पुष्टाहार के सभी बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के अनुरूप जिन विकास खंडों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग व पोषण वाटिका का निर्माण शुरू नहीं हुआ, वह जल्द से जल्द कार्य पूरा कराएं। गर्भवती, धात्री महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य की निगरानी बनाए रखें। लाभार्थियों को समय से पोषाहार वितरित हो। उन्होंने कहा कि बीएचएनडी सत्र में सभी आवश्यक जांच और दवाएं उपलब्ध कराएं। तीन से छह वर्ष तक के बच्चों को हाॅट कुक्ड मिल के साथ भोजन उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कार्यदाई संस्था आरईएस को निर्देशित किया कि जिन आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कार्य अभी शुरू नहीं हुआ, वह जल्द से जल्द निर्माण शुरू कराएं। इसके अलावा निर्माणधीन परियोजना को पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में डीडीओ प्रमोद चंद्रौल, सीएमओ अशोक कुमार, डीपीओ साहब सिंह, बीएसए पंकज यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक शिवपूजन द्विवेदी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। संंवाद
विज्ञापन


डिजिटल लाइब्रेरी के लिए स्थलों का करें चयन
फतेहपुर। जिले में डिजिटल लाइब्रेरी के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में सीडीओ पवन कुमार मीना की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने कहा शासन की ओर से निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष जिला स्तर और ग्राम पंचायत स्तर में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना के लिए डीपीआरओ और बीएसए आपस में समन्वय बना कर स्थल का चयन करें। नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत स्तर में ईओ अपने स्तर से स्थल का चयन करे। बैठक में सीएमओ अशोक कुमार, डीपीओ साहब सिंह, बीएसए पंकज यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक शिव पूजन द्विवेदी सहित कई बीडीओ और कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें