फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: भाजपा नेता के निर्माणाधीन मकान में बम फेंके

Mon, 29 Jan 2024 02:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-10- निर्माणाधीन माकान में मिला देशी बम। संवाद
विज्ञापन

फोटो- 11- मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस व लगी भीड़। संवाद
- पड़ोसी से जमीन को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। पूर्व भाजपा नेता के निर्माणाधीन मकान में शनिवार रात हथगोले (बम) फेंके गए। परिसर से दो बम बरामद हुए हैं। पूर्व भाजपा नेता ने जमीन के विवाद को लेकर पड़ोसी पर आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने घटना को संदिग्ध बताया है।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के इंद्रो पुल के पास भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष हीरालाल लोधी मकान का निर्माण करा रहे हैं। निर्माणाधीन मकान की जमीन में काफी दिनों से विवाद चल रहा है। जमीन पर पड़ोसी भी दावा करता है। पुलिस दोनों पक्षों के बीच कई बार पंचायत करा चुकी है। पक्षों पर निरोधात्मक कार्रवाई भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार रात करीब तीन बजे मकान के आसपास लोगों ने धमाके होने की आवाज सुनी। सुबह भाजपा नेता और ग्रामीण पहुंचे। पीछे के दीवार पर हथगोला (देसी बम) फेंकने का निशान दिशा। मौके पर कागज और धागे के टुकड़े मिले। मकान के अंदर ही एक पॉलिथीन में दो हथगोले मिले। भाजपा नेता पर पड़ोसी पर आरोप लगाया है। आरोप है कि मकान में चार-पांच बम फेंके गए हैं। दीवार का एक हिस्से में दर्रे हुए हैं। भाजपा विधायक विकास गुप्ता मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि मौके की जांच की गई है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें