फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: आरक्षी पर हमला करने वाला सिपाही निलंबित

Mon, 30 Oct 2023 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस अधीक्षक ने की कार्रवाई, विभागीय जांच के निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

खागा (फतेहपुर)। खागा कोतवाली में मामूली बात को लेकर शनिवार को आरक्षी पर चाकू से हमला करने वाले दूसरे सिपाही को पुलिस अधीक्षक ने जांच के बाद निलंबित कर दिया। प्रकरण में विभागीय जांच के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


कोतवाली की बैरक में शनिवार शाम को सिपाही नीरज यादव ने मामूली बात को लेकर अपने साथी सिपाही (आरक्षी) चंद्रभान पर चाकू से हमला किया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एसपी ने प्रकरण की जांच प्रभारी निरीक्षक को सौंपी थी। दूसरे दिन रविवार को जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसपी ने आरक्षी नीरज यादव को निलंबित कर दिया है। एसपी उदयशंकर सिंह ने बताया कि आरक्षी के साथ मारपीट करने वाले नीरज यादव को निलंबित कर विभागीय जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें