फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर आरक्षी हिमांशु बने हेड कांस्टेबल

विज्ञापन
फोटो-30-आरक्षी से प्रधान आरक्षी बने हिमांशु सिंह को मेडल एवं फीती पहनाते अधिकारी। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
फतेहपुर। 12वीं वाहिनी पीएसी में तैनात आरक्षी हिमांशु सिंह को खेल में शानदार प्रदर्शन के आधार पर हेड कांस्टेबल पद पर पदोन्नति दी गई।
विज्ञापन

हिमांशु सिंह ने सात से 11 अप्रैल 2025 तक 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ में आयोजित अखिल भारतीय पुलिस हैंडबॉल और बास्केटबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता 2024-25 में स्वर्ण पदक जीतकर वाहिनी और उत्तर प्रदेश पुलिस का गौरव बढ़ाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सेनानायक मनोज कुमार अवस्थी और सैन्य सहायक प्रतिमा सिंह ने उन्हें मेडल और फीती लगाकर पदोन्नति दी। सेनानायक ने उनके अनुशासन, समर्पण और खेल प्रतिभा की सराहना की और भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सूबेदार सैन्य सहायक पीसी सतीश प्रजापति, सहायक शिविरपाल पीसी आनंद मौर्य समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। (संवाद)

फोटो-30-आरक्षी से प्रधान आरक्षी बने हिमांशु सिंह को मेडल एवं फीती पहनाते अधिकारी। स्रोत स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें