फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदयात्रा निकाल कांग्रेसियों ने बांटा किसानों का दर्द

Tue, 14 Apr 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने पदयात्रा निकाल बर्बाद किसानों का दुख दर्द बांटा। सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में औंग से लेकर बकेवर तक पदयात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


कांग्रेसियों ने किसानों के मुआवजे को नाकाफी बताते हुए संघर्ष करने का एलान किया। केंद्र व प्रदेश सरकार को निशाना बनाते हुए जमकर हमला बोला।

सोमवार को औंग कस्बे में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व विधायक अनिल सिंह, महासचिव कुशवर्मा, कामता तिवारी, राधेश्याम तिवारी, सुरेंद्र वर्मा, कैलाश द्विवेदी, रामशंकर शुक्ल के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसियों का हुजूम एकत्र हो गया।

इसके बाद 15 किलोमीटर की शुरू की गई पदयात्रा बकेवर में समाप्त हुई। औंग, देवमई, बैठका समेत रास्ते में पड़ने वाले दर्जनों गांव के किसानों के दुख दर्द को कांग्रेसियों ने सुना, जिसमें किसानों ने बताया कि  केंद्र व प्रदेश सरकार से मिलने वाली 200 रुपये से लेकर 1500 रुपये की सहायता न के बराबर है। किसानों ने लेखपालों पर आरोप लगाया कि 1500 की चेक दिलाने के नाम पर लेखपाल व उनके चहेते नुमाइंदे 200 रुपये रिश्वत की मांग कर रहे हैं। कांग्रेसियों ने कहा कि पार्टी  केंद्र व प्रदेश सरकार को किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ किसानों की लड़ाई गांव से लेकर विधानसभा और संसद तक लडे़गी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें