फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस ने निकाली सद्बुद्धि यात्रा

विज्ञापन
फोटो-20-सद्बुद्धि यात्रा निकालते कांग्रेसी। स्रोत: आयोजक - फोटो : 1
विज्ञापन
फतेहपुर। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले को लेकर कांग्रेसियों ने मंगलवार को सद्बुद्धि यात्रा निकाली। यात्रा हरिहरगंज क्रॉसिंग से कलक्टरगंज स्थित शिव मंदिर तक निकली। पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मामले की जांच की मांग उठाई।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने आरोप लगाया कि सरकार मामले में पारदर्शी कार्रवाई नहीं कर रही है। इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने कहा कि बिना एफआईआर एसआईटी जांच कराए जाने से सरकार की मंशा पर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने उच्च न्यायालय की तीन सदस्यीय पीठ से जांच कराने व मंदिर की व्यवस्था चारों शंकराचार्यों और अयोध्या के प्रतिष्ठित महंतों को सौंपने की मांग की। इस मौके पर शेख एजाज अहमद, राजेंद्र लोधी, शोभा दुबे, रेखा पासवान, राजीव लोचन निषाद, देवी प्रकाश दुबे, कलीम उल्ला सिद्दीकी, मनोज घायल, ओमप्रकाश कोरी, अजय बच्चा, बशीर अहमद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें